जर्मन तैराक वेलब्रॉक ने फिर जीता पुरुषों की 10 किमी ओपन वाटर तैराकी स्पर्धा का खिताब

सिंगापुर, 16 जुलाई (वार्ता) फ्लोरियन वेलब्रॉक ने बुुधवार को शानदार प्रदर्शन करे हुए विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 किमी ओपन वाटर तैराकी स्पर्धा का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया।
आज यहां आयोजित स्पर्धा को जर्मनी के वेलब्रॉक ने इटली के ग्रेगोरियो पाल्ट्रिनिएरी को आखिरी क्षणों में मात देते हुए 1:59:55:50 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह स्पर्धा पानी की खराब गुणवत्ता के कारण स्थगित कर दी गई थी।
3.70 सेकंड पीछे रहे पाल्ट्रिनिएरी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के काइल ली ने ओलंपिक रजत पदक विजेता ओलिवर क्लेमेट (2:00:10.3) को सेकंड के समय के साथ पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया।
मौजूदा विश्व और ओलंपिक चैंपियन हंगरी के क्रिस्टोफ रासोवस्की ने शुरुआती बढ़त हासिल की, लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही और वे 13वें स्थान पर रहे।
इस जीत के साथ वेलब्रॉक तीसरी बार 10 किमी ओपन वाटर विश्व खिताब जीतने वाले पहले तैराक बन गए। उन्होंने इससे पहले 2019 और 2023 में सिंगापुर में स्वर्ण पदक जीता था।

Next Post

पंत का रन आउट और करुण नायर का आउट होना भारत की हार के दो अहम पल रहे : शास्त्री

Wed Jul 16 , 2025
लंदन, 16 जुलाई (वार्ता) लॉर्ड्स में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड और भारत के बीच एक जबरदस्त मुकाबला रहा, जिसमें ज्यादातर समय दोनों टीमों के बीच कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ा। लेकिन आखिरकार मेजबान टीम ने बढ़त हासिल कर ली और कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। जोफ्रा आर्चर […]

You May Like