
जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत वंशकार मोहल्ला में रिश्ते के चाचा ने भतीजे पर ब्लेड से वार कर दिया, हमले में घायल को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, वहीं आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि नवीन वंशकार 22 वर्ष निवासी वंशकार मोहल्ला ने रिपार्ट दर्ज कराई कि वह अपने मोहल्ले में रोड़ में खड़ा था, तभी रिश्ते का चाचा उमंग वंशकार आकर शराब पीनेे के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो ब्लेड से हमलाकर गर्दन में चोट पहॅुचा दी।
