विजय नगर में 3 कारें टकराई

जबलपुर। विजय नगर में तीन कारें आपस में टकरा गई। हादसे में एक कार का चालक घायल हो गया जबकि दूसरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । पुलिस के मुताबिक रितेश दुबे 48 वर्ष निवासी करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 7 बजे अपनी कार क्रमांक एमपी 20 जेड एम 3685 से घर जा रहा था हीरा स्वीट्स के सामने मेन रोड पहुंचा तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 67 सी 2305 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी कार में टक्कर मार दिया जिससे उसकी कार आगे जा रही कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 9549 से टकरा गई। टक्कर लगने से उसके चेहरा स्टेयरिंग से टकरा गया जिससे उसे चोटें आ गई। कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 9549 क्षतिग्रस्त हुई।

Next Post

बीसीसीआई ने भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों के लिए मुथूट फिनकॉर्प को टाइटल स्पॉन्सर घोषित किया

Sat Sep 26 , 2026
मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड को भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों के लिए टाइटल स्पॉन्सर घोषित किया है। यह साझेदारी मार्च 2028 तक चलेगी। इस टाइटल स्पॉन्सरशिप में भारत में खेले जाने वाले सभी इंटरनेशनल सीरीज़ और टूर्नामेंट के साथ-साथ बोर्ड […]

You May Like