इंदौर: जिले के तीन थाना क्षेत्रों से तीन नाबालिगों के लापता होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है. तीनों ही मामलों में पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
पुलिस कंट्रोल रुप से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र की हैं. थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनित चौहान ने मेरी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है.
इसी तरह का दूसरा मामला हीरानगर थाने में आया. फरियादी संगीता चौहान ने पुलिस को बताया कि मेरी भतीजी बिना बताए घर से कहीं चली गई. मुझे संदेह है कि कोई अज्ञात आरोपी से बहलाकर कहीं ले गया. वहीं इसी तरह का तीसरा मामला क्षिप्रा थाने में दर्ज हुआ. क्षिप्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले सुखराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात आरोपी बहलाफुसलाकर कहीं ले गया. तीनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की.
