फिलीपींस में भूकंप के तीव्र झटके

मनीला, 23 जनवरी (वार्ता) दक्षिणी फिलीपींस के ज़ाम्बोआंगा डेल नॉर्ट प्रांत में गुरुवार सुबह भूकंप के तीव्र झटके महसूस किये गये।

 

फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:41 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी। भूकंप की केन्द्र जमीन की सतह से 32 किलोमीटर की गहराई में था।

 

संस्थान ने चेतावनी दी कि टेक्टोनिक भूकंप के कारण झटके आने के आसार हैं और नुकसान होगा।

 

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है।

Next Post

मोहन यादव आज दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे

Thu Jan 23 , 2025
भोपाल, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार डॉ यादव दिल्ली की मादीपुर और रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा लेंगे। वे […]

You May Like