नवंबर तक सभी पेट्रोल पंप पर पीयूसी अनिवार्य

इंदौर: शहर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण नियंत्रण कार्ड (पीयूसी) सेंटर खोलना अनिवार्य कर दिया गया है. शहर में संचालित 104 पेट्रोल पंपों में से 72 पेट्रोल पंपों पर ये कार्ड बनाने के सेंटर खुल चुके हैं. शेष 32 पेट्रोल पंपों को 1 नवंबर तक पीयूसी सेंटर खोलने के आदेश जारी किए है. इसके बाद ये सेंटर नहीं खोलने वाले पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई होगी.

शहर में स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ वायु गुणवत्ता के प्रयास भी प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं. इसी क्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग ने शहर के सभी पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण कार्ड बनाने के सेंटर खोलने कड़े निर्देश दिए हैं.

खाद्य अधिकारी एमएल मारू ने बताया कि सभी सहायक खाद्य अधिकारी को निर्देश दे दिए हैं कि 1 नवंबर तक पीयूसी सेंटर खुले या नहीं, इसकी जांच कर लें. 1 नवंबर के बाद सभी पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी कि उसने कहीं यह सिर्फ दिखाने के लिए तो नहीं खोला है. पीयूसी सेंटर में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाना अनिवार्य है. मारू ने कहा कि स्वच्छता के साथ शहर में वायु गुणवत्ता और प्रदूषण नियंत्रण बना रहे, इसलिए उक्त सेंटर खोलना अनिवार्य है.

Next Post

डिजिटल पेमेंट से दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

Wed Oct 22 , 2025
इंदौर: दीपावली पर्व की रौनक के बीच शहर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में एक विशेष दृश्य देखने को मिला. कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के साथ राजवाड़ा पहुंचे और फुटपाथ पर दुकान लगाकर बैठे छोटे-छोटे दुकानदारों से दीये एवं दीपावली की अन्य सामग्रियां खरीदीं. इस अवसर […]

You May Like