निर्माणाधीन इमारत से गिरने से मजदूर की मौत

इंदौर: तिलकनगर क्षेत्र में लापरवाही से काम कराए जाने के चलते एक मजदूर की मौत हो गई. 33 वर्षीय मृतक विजय राठौर मूल रूप से खरगोन जिले के टोकसर का निवासी था और पिपल्याहाना में रहता था. वह स्कीम नंबर 140 पिपल्याहाना चौराहा स्थित इमारत में पलस्तर का काम कर रहा था. आरोप है कि ठेकेदार भागीरथ ने मजदूरों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट जैसे सुरक्षा साधन उपलब्ध नहीं कराए थे.

काम के दौरान विजय बांस की मचान से फिसलकर दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा. गिरते समय उसका सिर खिड़की के पट्टे और बांस की बल्लियों से टकराया. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. तिलकनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

चोरहटा पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप तस्करों को पकड़ा

Tue Sep 23 , 2025
रीवा: नशे के खिलाफ अभियान के तहत चोरहटा पुलिस ने 21 सितंबर को रेलवे स्टेशन के पास खाली मैदान में दो आरोपियों दीपक यादव (23) और राहुल द्विवेदी (26) को गिरफ्तार किया। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने हीरो स्प्लेण्डर प्लस वाहन क्रमांक MP-17-MC-2744 की जांच की, जिसमें 238 […]

You May Like