सिंगरौली: क्षेत्रीय जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने जनपद पंचायत बैढ़न के ग्राम पंचायत अमिलवान सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक पर नियम के विरुद्ध नवीन पीसीसी सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन कराये जाने का आरोप लगाया है।प्रजापति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रशासन अमिलवान पंचायत के सरपंच-सचिव जीआरएस द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में असफल रहे है।
उन्होंने कहा ग्राम पंचायत में मनमानी एवं घटिया तरीके से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत अमिलवान अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। इसमें लोग है जो दिन भर मजदूरी करते हैं। तब रात को उनके घरों में चूल्हा जलता है। ऐसे मजदूरों को ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य में रोजगार ना दे करके मिलर मशीन लगा कर पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
