चीन के साथ एक बड़ा समझौता किया, भारत के साथ इससे बड़ा समझौता होगा- डोनाल्ड ट्रम्प

चीन के साथ एक बड़ा समझौता किया, भारत के साथ इससे बड़ा समझौता होगा- डोनाल्ड ट्रम्प

वाशिंगटन, 27 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि व्हाइट हाउस ने एक दिन पहले चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, और आने वाले दिनों में भारत के साथ इससे भी बड़ा एक और समझौता हो सकता है।

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ब्लूमबर्ग टीवी को बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। हालांकि उन्होंने और श्री ट्रम्प ने इस समझौते के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। श्री ट्रम्प ने गुरुवार देर रात कहा, “हमने अभी-अभी चीन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।”

यह कदम मई के शुरु में जिनेवा में अमेरिका-चीन वार्ता के बाद उठाया गया है जिसके कारण दोनों पक्षों ने बड़े पैमाने पर टैरिफ बढ़ोतरी को स्थगित कर दिया था। इसकी वजह से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंच रहा था, और दोनों देशों के बीच व्यापार प्रभावित हो रहा था।

श्री लुटनिक ने कहा “राष्ट्रपति इन समझौतों को खुद ही पूरा करना पसंद करते हैं। वे समझौता करने वाले हैं। हम एक के बाद एक समझौता करने जा रहे हैं।”

श्री ट्रम्प ने आगे कहा कि अमेरिका जल्द ही भारत के साथ “बहुत बड़ा” समझौता कर सकता है, हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है।

Next Post

मिस्र, ब्रिटेन ने इजरायल-ईरान युद्ध विराम के बाद कूटनीतिक रास्ता अपनाने का किया आग्रह

Fri Jun 27 , 2025
काहिरा, 27 जून (वार्ता) मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इजरायल और ईरान के बीच हाल ही में हुए युद्ध विराम पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात की। मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस […]

You May Like