
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे पिपरिया गांव में आज सुबह गांव से लगे जंगल में महुआ बीनने गए 14 वर्षीय बालक पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया और जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर ले गया। जिससे बालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद फॉरेस्ट अमले और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद एक नाले में बालक का शव बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पिपरिया गांव निवासी विजय कोल पिता अर्जुन उम्र 14 वर्ष अपने कुछ गांव के साथियों के साथ शनिवार की सुबह गांव के नजदीक जंगल की ओर महुआ बीनने गया था, जहां झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया है। इसके बाद बाघ बालक को अपना निवाला बनाने अपने जबड़े में दबोच कर जंगल की ओर उठा ले गया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फॉरेस्ट अमले को घटना की जानकारी दी गई, इसके बाद स्थानीय लोग और वन अमले की टीम के द्वारा बालक की आसपास तलाश की गई। कड़ी मशक्कत के बाद बालक का लहू लुहान शव एक नाले के पास से बरामद किया गया है।
