बारिश से बिगड़ी धान की फसल, किसानों की लागत निकलना भी मुश्किल

सोहागपुर। नर्मदांचल क्षेत्र में इस वर्ष मानसून देर से विदा हुआ, जिससे धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। देर तक हुई बारिश के कारण खेत गीले हो गए और फसल आड़ी पड़ गई, जिससे हार्वेस्टर से कटाई करना मुश्किल हो गया है। यह स्थिति समय पर और देर से बुवाई करने वाले सभी किसानों की फसलों में देखने को मिल रही है। सोहागपुर से रेवा बनखेड़ी मार्ग तक हजारों एकड़ में धान की फसलें प्रभावित हैं। किसान हाथ से कटाई कराने में भी हिचक रहे हैं, क्योंकि लागत और मजदूरी का खर्च बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि इस बार धान उत्पादन में लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है।

 

Next Post

सड़कों पर बढ़ती अवैध पार्किंग का यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा असर

Fri Nov 7 , 2025
नीरज कुमार मिश्रा भोपाल। राजधानी में सड़कें वाहन पार्किंग का स्थान बन गई है. शहर के अलग-अलग सड़क मार्गों पर यह समयस्या इन दिनों आम हो गई है. कार चालकों ने सड़क को ही पार्किंग का अड्डा बना लिया है. वाहन चालकों की इस इस तरह की लापरवाही सड़क पर […]

You May Like