भिंड: लहार क्षेत्र की रेत खदाने बंद होने, बिजली विभाग के मनमाने रवेया व अनुसूचित जाति के आम रास्ते पर अतिक्रमण न हटाने को लेकर धरने पर बैठे भाजपा विधायक अम्बरीष शर्मा ने सरकार एवं प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया है।
विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता के दर्द को समझा है। इस बीच संगठन ने विधायक को तलब किया है। लहार विधायक के धरने पर बैठने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए लहार की विद्युत अधिकारी हटा दी गई हैं। उन्हें ग्वालियर विजिलेन्स में अटैच किया गया है।
