मुरैना: बीजेपी ने मुरैना जिले की नई कार्यकारिणी में कुल 27 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और अन्य प्रमुख पदों पर नियुक्ति की गई है। मुरैना जिले की बीजेपी कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें अरविंद सिकरवार, भावना जालौन, जिनेश जैन, रामरत्तन तोमर समेत कुल आठ लोग शामिल हैं।
महामंत्री पद पर महेश यादव, सन्नू परमार और सूरज जाटव को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर गुड्डी राकेश खटीक, रजनी, सुमित्रा रावत, साधु राठौर, मनोज सिकरवार और हरीओम शर्मा को नियुक्त किया गया है।
