जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत धनगवॉ पुलिया एनएच 30 में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक सुरेश नामदेव 52 वर्ष निवासी दिनारी खमरिया ने सूचना दी कि उसका साला विजय कुमार नामदेव 62 वर्ष निवासी ग्राम कांटी बडवारा कटनी अपनी पत्नि सुनीता बाई नामदेव 54 वर्ष के साथ ग्राम कांटी से दिनारी खमरिया आ रहा था।
धनगवॉ पुलिया एनएच 30 पहुंचा तभी उनकी मोटर सायकिल में किसी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गिर गये, विजय को साधारण चोट एवं सुनीता बाई को माथे व सिर में ज्यादा चोटे आ गयी । दोनों को शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर पहुंचा जहॉ डाक्टर ने चैक कर श्रीमति सुनीता बाई को मृत घोषित कर दिया।
