इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज में 12 दिवसीय पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक का समापन बुधवार को हवन, आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। अंतिम दिन श्री धृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का पूजन यजमान अमित मौर्य व दीपमाला मौर्य द्वारा संपन्न हुआ। मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे ने शिव की महिमा बताते हुए कहा, शिव बिना जीवन अधूरा है। समिति अध्यक्ष प्रमोद पगारे सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी भक्तों का आभार जताया।
श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में 12 दिवसीय ज्योतिर्लिंग पूजन का समापन
