खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त दबिश: दुअरा खदान के पास अवैध बारूद से भरा वाहन जप्त

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं थाना बहरी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मई 2026 को प्रभारी जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला, तहसीलदार बहरी एवं थाना प्रभारी बहरी द्वारा संयुक्त रूप से बहरी क्षेत्र स्थित दुअरा खदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त सूचना एवं खनिज विभाग से प्राप्त पत्र के आधार पर वाहन क्रमांक एमपी 17 जी 3415 को रोककर सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में 49 नग बारूद ट्यूब कुल वजन लगभग 136 किलोग्राम एवं 52 नग डीटीएच बरामद किए गए। मौके पर संबंधित सामग्री के परिवहन एवं उपयोग से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख एवं संबंधित वाहन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख है, कुल 7 लाख कीमत का मशरूका विधिवत जप्त किया गया।

उक्त मामले में थाना बहरी में धारा 288 बीएनएस एवं भारतीय विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख), 1(ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कार्यवाही के दौरान आरोपी अजय सिंह पिता जुगरात सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी खेलूगेड़ी थाना रावतभाटा जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान एवं ईश्वर सिंह पिता रूप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 राजपूत मोहल्ला भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। साथ ही वाहन स्वामी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह संपूर्ण कार्रवाई प्रभारी जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला, तहसीलदार बहरी एवं थाना प्रभारी बहरी के नेतृत्व में खनिज विभाग एवं थाना बहरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Next Post

अनूपपुर में किसानों का आंदोलन: बिजली, एमएसपी और गेहूं खरीदी में अव्यवस्था को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली; लगा लंबा जाम

Mon May 25 , 2026
अनूपपुर। किसानों ने कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के भुगतान में देरी तथा गेहूं खरीदी और पंजीयन में अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसान एकता संघ के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर […]

You May Like

Play sound