दमोह के चीलघाट पुल पर 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, कई घंटे बाद पहुंची क्रेन, एक शव दिखा

कुम्हारी/दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर दमोह हाईवे मार्ग स्थित चीलघाट पुल पर शुक्रवार -शनिवार रात करीब 1 बजे एक 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद शनिवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके पूर्व भी घटना हुई थी। जिसमें पुल से कार नदी में जा गिरी थी। मशीनो की मदद से राहत बचाव हुआ था। शनिवार को जबलपुर से क्रेन मशीन बुलाई गईं। बताया जा रहा है कि ट्रक कटनी से दमोह की ओर जा रहा था और उसमें सीमेंट लदा हुआ था। हादसे के समय चालक और क्लीनर के ट्रक में मौजूद होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे व पुलिस बल मौके पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम प्रभारी प्राची दुबे व टीम भी मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू खबर लिखे जाने तक जारी रहा। ट्रक नदी में पलट जाने के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है कि क्रेन की मदद से ही ट्रक को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश और सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।फिलहाल पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही हो सकेगी। लेकिन शनिवार शाम जब नवभारत की बात थाना प्रभारी बृजेश पांडे से बात हुई तो उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति की बॉडी दिख रही है जिसे निकाला जा रहा है।

Next Post

13 रुद्राक्षों पर उकेरे 12 ज्योतिर्लिंग, बीच में पशुपतिनाथ महादेव

Sat Aug 29 , 2026
नीमच। रक्षाबंधन के अवसर पर नीमच जिले के ग्राम कुंचड़ोद निवासी चित्रकार राहुल कुमार लोहार ने कला, आस्था और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हुए ‘रुद्राक्ष शिव-राखी’ तैयार की है। इस विशेष राखी में 13 रुद्राक्षों का उपयोग किया गया है। इनमें 12 रुद्राक्षों पर भारत के द्वादश […]

You May Like