अतिक्रमण सिद्ध होता है तो मैं 24 घंटे के अंदर हटा दूंगा: पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह

भिंड: लहार में विधायक अम्बरीष शर्मा के धरना प्रदर्शन पर ​डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष का बयान सामने आया है। डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि ​”प्रशासन और पूर्व के कलेक्टर ने मुझे अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हमारे पास इसके प्रमाण हैं कि किस तरह गलत नाप-तोल कराई गई और रिपोर्ट बदलवाई गई। मैं जिला प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि वे निष्पक्ष रूप से जांच कर लें, मकान तोड़ने की कोई जरूरत नहीं होगी।

हम गांधीवादी लोग हैं और हिंसा में विश्वास नहीं करते। ​यह मकान मेरे या मेरे बेटे के नाम पर भी नहीं है, बल्कि मेरे भाई के नाम पर है। मैं शासन और प्रशासन से कहता हूं कि यदि यह जमीन शासकीय है, तो वे मुझे सिर्फ दस्तावेज़ दिखा दें, मैं खुद ही उसे एक मिनट में हटा लूंगा। मुझे प्रशासन के नोटिस या बुलडोजर की जरूरत नहीं है; अगर अतिक्रमण सिद्ध होता है, तो मैं 24 घंटे के अंदर उसे खुद साफ कर दूंगा।”

Next Post

अतरालिया में मुआवजे के लिए डबल गेम, नरवाई जलाकर खड़ी फसल का झूठा दावा, किसानों पर होगी FIR

Mon Mar 23 , 2026
भैरुंदा। तहसील क्षेत्र में प्रशासन को गुमराह कर सरकारी मुआवजा हासिल करने की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. ग्राम अतरालिया में सामने आए इस मामले ने न केवल अधिकारियों को चौंका दिया है, बल्कि सरकारी संसाधनों को भी नुकसान पहुंचाया है. जांच में पता चला है कि कुछ […]

You May Like