दो मेडीकल स्टोर्स के खिलाफ कार्रवाई, नमूने लेकर जाँच के लिए भेजे

ग्वालियर: जिला औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा द्वारा मुरार क्षेत्र में स्थित 4 मेडीकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आने पर दो मेडीकल स्टोर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नमूने लेकर जाँच के लिए भेजे गए हैं। जिला औषधि निरीक्षक ने लश्कर क्षेत्र में संचालित दवा दुकानों से भी विभिन्न दवाओं के 6 नमूने लेकर राज्य औषधि प्रयोगशाला में जाँच के लिए भेजे हैं।

मेडीकल स्टोर एवं दवाओं की थोक दुकानों के निरीक्षण के दौरान खास तौर पर ड्रग लायसेंस की वैधता दवाओं का रख रखाव, दवाओं की गुणवत्ता एवं एक्सपायर्ड दवाओं के स्टॉक इत्यादि की जाँच की जा रही है।जिला औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा ने बताया कि तिकोनिया मुरार के समीप स्थित भूमि मेडीकल स्टोर के संचालक द्वारा मौके पर ड्रग लायसेंस रिन्यूवल सर्टिफिकेट व क्रय-विक्रय रिकोर्ड प्रस्तुत न किये जाने पर इस मेडीकल स्टोर का संचालन एवं दवाओं का क्रय-विक्रय आगामी आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस प्रकार बंशीपुरा चौराहा स्थित न्यू शिवानी मेडीकल स्टोर पर प्रोप्राइटर व रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की वजाय अन्य व्यक्ति दवाओं की बिक्री करते हुए पाए जाने और वांक्षित रिकोर्ड न मिलने पर इस मेडीकल स्टोर का ड्रग लायसेंस निरस्त करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस दिया गया है।इन मेडीकल स्टोर्स के अलावा मुरार क्षेत्र मे स्थित अम्बे मेडीकल स्टोर और जीवन मेडीकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर जाँच की गई।

जिला औषधि निरीक्षक द्वारा लश्कर क्षेत्र में स्थित मुद्रा मेडीकल स्टोर से वेटनरी दवाओं, जी डी एजींसीज से मेडीकेटेड टूथपेस्ट व कान्हा सेल्स से फेसवॉश के कुल 6 नमूने लेकर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में जाँच के लिए भेजे गए हैं। मेडीकल स्टोर एवं थोक दवा दुकानों के संचालकों द्वारा प्रस्तुत जवाब, रिकोर्ड एवं नमूनों की जाँच रिपोर्ट के आधार पर विभाग के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

कटनी में रीवा-पुणे ट्रेन का भव्य स्वागत

Sun Aug 3 , 2025
कटनी: रेलवे स्टेशन पर रीवा-पुणे एक्सप्रेस के आगमन पर भाजपा नेताओं ने ट्रेन का फूल-मालाओं से स्वागत किया। यात्रियों को मिठाई खिलाई गई और बोगियों में पुष्पवर्षा की गई। जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like