एसडीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले मास्साहब

सिंगरौली : एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव द्वारा शासकीय प्राथमिक पाठशाला घूरीताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ दो शिक्षको में एक अनुपस्थित मिले। वही शासकीय माध्यमिक विद्यालय इटमा के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये।एसडीएम के निरीक्षण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान बनौली बंद पाई गई।

उन्होंने आयुष्मान आरोग्य उपस्वास्थ केन्द्र बनौली का भी औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एएनएम एवं सीएचओ केन्द्र में उपस्थित मिली। एसडीएम के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनौली का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय में सभी शिक्षक मौजूद मिले। विद्यालय में संचालित स्व-सहायता समूह द्वारा पोषण आहार का वितरण मेन्यू के अनुसार किए जाने एवं तैयार किए गए भोजन की मात्रा भी छात्रों के अनुपात में कम पाई गई।

वही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़री के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 3 अतिथि शिक्षक विमला दुबे, रंजना पाण्डेय, ममता पटेल एवं नियमित शिक्षक सुशीला पाण्डेय, आरजी पाठक व देवनारायण शाह एवं अन्य कर्मचारी रमेश कुमार वैश्य, पुष्पा मिश्रा उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर कर विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। वहीं मध्यान्ह भोजन वितरण में अनियमितता के लिए स्व-सहायता समूह पर कार्यवाही हेतु बीआरसी को निर्देशित किया है।
तीन विक्रेताओं को शोकाज नोटिस
शासकीय उचित मूल्य दुकान पड़री के औचक निरीक्षण के दौरान 120 बोरी चावल एवं 75 बोरी गेहूँ का स्टाक पाया गया। कुल 510 हितग्राही में से 270 हितग्राहियों का वितरण होना विके्रता द्वारा बताया गया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय सोलंग का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में राजेन्द्र प्रसाद साहू, दिनेश कुमार पाठक, शकीला बानो एवं सविता पाण्डेय पदस्थ है। शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद साहू उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर विद्यालय से नदारद पाये गये।

वही शासकीय उचित मूल्य दुकान सोलंग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 103 बोरी चावल एवं 145 बोरी गेहूँ एवं शक्कर 69 किलोग्राम का स्टाक पाया गया। अनुपस्थित शिक्षिकों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान विके्रता सोलंग, पड़री व बनौली को नोटिस जारी किये जा रहे है। जवाब प्राप्त होने पर कार्यवाही के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्तावित किया जायेगा ।

Next Post

कलेक्टर ने किया स्कूल का निरीक्षण, गैरहाजिर प्राचार्य एवं शिक्षक को नोटिस

Tue Dec 23 , 2025
सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर गड़ेरिया सिंगरौली का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्राचार्य सहित नियमित शिक्षक के अनुपस्थित मिलने पर प्रचार्य को नोटिस जारी कर एक वेतन वृद्धि रोकने एवं शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देशित किया। वही छात्रों […]

You May Like