दत्त मंदिर में हापुस आम की प्रदर्शनी का उद्घाटन, पहले ही दिन रही खरीदारों की भीड़

भोपाल। दत्त मंदिर हॉल,अरेरा कॉलोनी में हापुस (अलफांसो) आम की प्रदर्शनी और विक्रय का उद्घाटन विधायक भगवानदास सबनानी ने किया। इस मौके पर विलास बुचके, रोहिणी शिंगवेकर, संजय जोशी और रवि शिंगवेकर समेत कई आम प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजक भरत और ज्योति साठे ने सबनानी का स्वागत किया। विधायक सबनानी ने रत्नागिरी, देवगढ़ और कोंकण के किसानों से संवाद कर हापुस आम की खासियतें जानी और इसका स्वाद भी चखा। उल्लेखनीय है कि हापुस आम को GI टैग प्राप्त है और इसकी मांग न केवल भारत, बल्कि अमेरिका, जापान, स्वीडन, दुबई और यूरोप तक फैली है।

भोपाल में पिछले दो वर्षों से भरत साठे द्वारा यह प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस बार 1500 पेटियों में आम लाए गए हैं, जिनमें से पहले डेढ़ दिन में ही 50% बिक चुके हैं। रत्नागिरी से आए किसान अनिल पवार के अनुसार यह आम कार्बाइड से नहीं पकाया जाता और हर पेटी पर पैकिंग की तारीख भी अंकित होती है। प्रदर्शनी में 12 किसान शामिल हैं और आम की कीमतें 400 से 1600 रुपये दर्जन तक हैं। यह आम न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। प्रदर्शनी सुबह 10 से रात 9 बजे तक जारी रहेगी।

इनका कहना है

महाराष्ट्र की हवा पानी में पैदा हो कर इस आम का स्वाद बाकी आमों से अलग है और बाकी जो आम कार्बाइड में पकाए जाते है वह हमारे शरीर को बुरा प्रभाव डालते है,यह आम स्वाद के साथ पाचन क्रिया को अच्छा करता है

भरत साठे, आयोजक प्रदर्शनी

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

Sun May 4 , 2025
नई दिल्ली 04 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

You May Like