पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 04 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.45 प्रतिशत उतरकर 58.38 डॉलर प्रति बैरल पर रहा जबकि लंदन ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 61.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

राऊ बिलावली चैनल चौड़ी और साफ करने का काम चल रहा

Sun May 4 , 2025
इंदौर: नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बिलावली तालाब की बंद चैनल को खोलने के कामों का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी को बारिश के पहले काम हर हालत में पूरा करने के निर्देश दिए.नगर निगम द्वारा बिलावली तालाब में वर्षा का जल लाने के लिए […]

You May Like