बुरहानपुर में बस से 782.5 किलो सलाई गोंद जब्त

बुरहानपुर । बुरहानपुर में वन विभाग ने गुरुवार को स्लीपर कोच यात्री बस से 782.5 किलोग्राम सलाई गोंद जब्त किया है। यह कार्रवाई बोदरली दर्यापुर रोड पर की गई। बस की डिक्की में भरकर यह गोंद ले जाया जा रहा था। डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने बताया कि बस महाराष्ट्र के करोंद से इंदौर की ओर जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने बस ;एमपी 09 एफए.7995 को रोकने का प्रयास किया,लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी।

बस जब्त कर यात्रियों को दूसरी बस से भेजा:-पीछा करने के बाद बस को बोदरली दर्यापुर रोड पर रोका गया। बस में सवार यात्रियों को वन विभाग की टीम बस स्टैंड ले गई और उन्हें दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

जांच के दौरान बस की पिछली डिक्की से 782.5 किलोग्राम सलाई गोंद बरामद किया गया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें वाहन चालक फरीद निवासी लोहारदा कन्नौज देवास, दिलीप निवासी खंडवा, वाहन कंडक्टर ऋ तिक निवासी अकोला और गोंद ले जाने वाला आरोपी गोरेलाल निवासी करौली शामिल हैं। एक अन्य आरोपी सुरेश निवासी भिंगार महाराष्ट्र फरार बताया जा रहा है।

क्षेत्र में प्रतिबंध के बाद भी सामने आ रहे अवैध परिवहन के मामले :-एसडीओ बुरहानपुर अजय सागर ने बताया कि बोदरली रेंज के स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर रात 2. 20 बजे यह कार्रवाई की। जिले में सलाई गोंद के परिवहन पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद इसकी तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। वन विभाग गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहा है और यह पता लगाने में जुटा है कि यह गोंद कहां से निकाला गया था।

Next Post

आदिवासी और एससी की जमीन पर किया जा रहा जबरन कब्जा : कांग्रेस

Fri Jun 12 , 2026
छिन्दवाड़ा. शहर कांग्रेस कमेटी ने थाना कोतवाली पुलिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र के मेघासिवनी बायपास पर हुए विवाद की निष्पक्ष जांच की जाए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि जिले में भूमाफिया अनुसूचित जाति परिवार की जमीन […]

You May Like