
ब्यावरा। नगर में गुरुवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, जयकारों के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई.
जूना ब्यावरा स्थित श्री लक्ष्मीकांत मंदिर से शोभायात्रा शुरु हुई. स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया. शोभायात्रा में समाज के युवा, बुजुर्ग, पुरूष एवं बच्चे शामिल हुए.
इसके पूर्व सुबह सत्यनारायाण भगवान की कथा एवं हवन-यज्ञ गौतम मांगलिक परिसर में किया गया. नगर मेें बाइक रैली निकाली. जगात चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, भरथरे चौक, पीपल चौराहा, पुराना ए.बी.रोड से होते हुए शोभायात्रा अहिंसा द्वारा के समीप स्थित मांगलिक परिसर पहुंची. जहां पूजा-अर्चना और महाआरती व प्रसादी वितरण हुआ.
सम्मान किया
इस मौके पर बुजुर्गो, समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया. विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये. शोभा यात्रा में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा अध्यक्ष केशव शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश जोशी, दीपेन्द्र तिवारी, अंकित पंचौली, जितेन्द्र जोशी, दुर्गा प्रसाद जोशी, लेखराज शर्मा, रमेश शर्मा, कमलेश शर्मा, आनंद भारद्वाज, मनीष गौतम, जयंत शर्मा, नीरज उपाध्याय, अरुण कुमार जोशी, शैलेंद्र तिवारी, देवेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, अविनाश दुबे, दिलीप जोशी, नरेंद्र शर्मा, दीपेश शर्मा, मनीष शर्मा, गोपाल तिवारी, सुनील शमार्, अशोक शर्मा, भूपेंद्र जोशी, प्रदीप शर्मा, गोपाल प्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा, अनिल सांकवा, सुभाष सांकवा, मनोज गौतम, गिरीश शर्मा, राजू शर्मा, मनोज शर्मा, आशीष उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, अशोक मिश्रा, स्वप्निल उपाध्याय, रितेश उपाध्याय, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे.
