
इंदौर. तीन इमली चौराहे पर एक राहगीर का मोबाइल लेकर बाइक से भाग रहे युवक को यातायात पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया. बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी. युवक को आगे की कार्रवाई के लिए भंवरकुआं पुलिस के सुपुर्द किया.
यातायात व्यवस्था संभाल रहे एएसआई पंकज मंडलोई और आरक्षक शुभम को राहगीर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. राहगीर ने बताया कि युवक उसका मोबाइल लेकर बाइक से भाग रहा है. दोनों पुलिसकर्मियों ने तत्काल पीछा किया और कुछ दूरी पर युवक को पकड़ लिया. पुलिस ने युवक और बाइक को भंवरकुआं थाने के सुपुर्द कर दिया, मामले में आगे की कार्रवाई थाना पुलिस कर रही है.
