विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को किया याद

मुंबई, 07 मई (वार्ता) विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और शक्ति के साथ हर भारतीय की भावना को सलाम किया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेखौफ और प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माने जाते हैं, हमेशा से बड़े पर्दे पर साहसी, सोचने पर मजबूर करने वाली और दमदार कहानियां लाने के लिए जाने जाते हैं। सच और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी कहानियां पेश करने वाले इस फिल्ममेकर ने हाल ही में देश के इतिहास के सबसे साहसी और निर्णायक पलों में से एक को याद करते हुए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
जैसे ही भारत ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा होने का जश्न मना रहा है, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और शक्ति के साथ हर भारतीय की भावना को सलाम किया। एक दमदार वीडियो और भावुक नोट साझा करते हुए फिल्ममेकर ने जवानों की बहादुरी को नमन किया और कहा कि उनकी ओर से सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि ऑपरेशन सिंदूर की कहानी दुनिया तक पहुंचे, ताकि भारत की रक्षा सेनाओं के बलिदान, जज्बे और आत्मा को हमेशा जिंदा रखा जा सके।

वीडियो साझा करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर का एक साल: एक साल पहले भारत ने दुनिया को दिखाया था कि शांति हमारी प्रकृति है, लेकिन हमारी चुप्पी हमारी कमजोरी नहीं है।आज मैं नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी लीडरशिप, हमारी बहादुर सेना और हर उस भारतीय के जज्बे को नमन करता हूं, जो राष्ट्रीय संकल्प के उस पल में एकजुट होकर खड़ा रहा।और शायद सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम ऑपरेशन सिंदूर की कहानी दुनिया तक पहुंचाएं। सच्चाई के साथ। ताकत के साथ। ताकि दुनिया याद रखे कि क्या बचाया गया, क्या बलिदान दिया गया, और इंसानियत को जिंदा रखने की कितनी कीमत चुकाई गई।इतिहास युद्धों को याद रखता है। सभ्यताएं साहस को याद रखती हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री अब ऑपरेशन सिंदूर को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। वह उस सैन्य अभियान को पर्दे पर जीवंत करेंगे, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया था, जो भारत के आधुनिक इतिहास का एक अहम अध्याय बन गया।

.....

Next Post

पुष्पा के बाद अब 'राका' में भी अल्लू अर्जुन का दिखेगा जलवा, किरदार के नाम पर ही होगा फिल्म का टाइटल!

Thu May 7 , 2026
मुंबई, 07 मई (वार्ता) ‘पुष्पा 2: द रूल’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद, नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन ने अपनी अगली फिल्म ‘राका’ के टाइटल और लुक रिवील के साथ पूरे देश में हलचल मचा दी है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इस मेगा […]

You May Like