आप ने भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की चुनौती दी

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि अगर रमेश बिधूड़ी उनका मुख्यमंत्री चेहरा नहीं हैं तो फिर कौन है?

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि दो-तीन दिन पहले पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के नेता रमेश बिधुड़ी को खुलेआम चुनौती दी थी। उन्होंने श्री बिधूड़ी से पूछा था कि दिल्ली को लेकर उनका विजन क्या है और वह दिल्ली के बारे में क्या सोचते हैं? इस विषय पर श्री केजरीवाल ने कहा था कि वह श्री बिधूड़ी से सार्वजनिक मंच पर डिबेट करना चाहते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि श्री बिधूड़ी भाजपा में मुख्यमंत्री पद के सबसे सशक्त और मजबूत दावेदार हैं। उनके अंदर वह सारी योग्यता है, जो भाजपा में मुख्यमंत्री बनने के लिए चाहिए। वह सब कुछ श्री बिधूड़ी के पास मौजूद है।

आप नेता ने कहा कि अब पता चल रहा है कि श्री बिधूड़ी कह रहे हैं कि वह भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। अगर वह चेहरा नहीं है तो भाजपा को बताना चाहिए कि उनका दूल्हा कौन है? बिना दूल्हे की बारात लेकर भाजपा कहां जा रही है? बिना दूल्हे की बारात लेकर भाजपा दिल्ली की जनता को क्या बताना चाह रही है? यह बहुत ही खतरनाक बात है कि चुनाव हो जाएगा और चुनाव तक दिल्लीवालों के यह पता ही नहीं चलेगा कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है?

Next Post

आतिशी ने कालकाजी विधानसभा से नामांकन दाखिल किया

Tue Jan 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी की नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सुश्री आतिशी ने नामांकन दाखिल करने के लिए सोमवार को लंबा रोड शो निकाला था, लेकिन देर होने की वजह से पर्चा नहीं भर […]

You May Like