इंदौर: खजराना पुलिस ने रेडिसन चौराहे स्थित सो एंड सो बार में बिना अनुमति देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
थाना प्रभारी मनोज कुमार सेंधव ने बताया कि जांच के दौरान बार में ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज निर्धारित सीमा से अधिक, करीब 100 डेसीबल से ज्यादा पाई गई.
पूछताछ में संचालक नवनीत सिंह निवासी रेडियो कॉलोनी और शुभम शर्मा निवासी अंजनी नगर, विजय नगर, डीजे संचालन की कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई
