इंदौर: निगम की 4 अलग-अलग टीमें निरंतर पेंचवर्क कार्य कर रही है.परदेशीपुरा चौराहा, काजी की चाल एवं मुख्य मार्ग, बिचौली हप्सी से तोड़ी मेंशन से बायपास ,दस्तूर/पतंग चौराहा से बेस्ट प्राइज़ तक, एप्पल हॉस्पिटल से माणिकबाग तिराहा, मधुमिलन चौराहा से छावनी, एम.जी. रोड, गंगवाल बस स्टैंड से गीता नगर चौराहे, मरीमाता चौराहा से पोलोग्राउंड, भवानी नगर से रेलवे क्रॉसिंग, बॉम्बे बाजार आसपास की गलियां, भागीरथपुरा क्षेत्र, जयरामपुर कॉलोनी से अग्नि अखाड़ा, रिंग रोड आईटी पार्क से राजीव गांधी स्क्वायर बिजलपुर रोड, तीन ईमली, सत्य साईं, विजय नगर, बॉम्बे हॉस्पिटल, रेडिसन, रोबोट, एलआईजी चौराहे पर पेंचवर्क किया गया है.
इसके अलावा पलासिया इंडस्टि्रयल तिराहा, पलासिया गिटार चौराहा, पलासिया से गीता भवन, बीआरटीएस, भोलाराम उस्ताद मार्ग, रेडियो कॉलोनी आदि स्थानों पर डामरीकरण पेचवर्क का कार्य किया गया है.इसके बाद आने वाले दिनों में निगम की चार टीम शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड, जवाहर मार्ग, कलेक्टर चौराहा, भंवरकुंआ चौराहा, बायपास के विभिन्न क्षेत्र, बीआरटीएस के लिंक रोड पर डामरीकरण पैच वर्क का कार्य काम करेगी. साथ ही कॉलोनियों के अंदर रोड का भी पेंचवर्क का कार्य किया जा रहा है.
