गाजा में नाकाबंदी के कारण 57 बच्चों की भूख से मौत: डब्ल्यूएचओ

गाजा में नाकाबंदी के कारण 57 बच्चों की भूख से मौत: डब्ल्यूएचओ

गाजा सिटी, 13 मई (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि गाज़ा पट्टी में लगभग पांच लाख लोग भयंकर भूखमरी से जूझ रहे हैं और दो मार्च से शुरू हुई इजरायली नाकाबंदी के बाद से अब तक 57 बच्चों की कुपोषण से मौत हो चुकी है।

डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को बताया कि दो मार्च 2025 से शुरू हुई नाकाबंदी के बाद अब तक कुपोषण से 57 बच्चों की मौत हो चुकी है और यह संख्या वास्तविक आंकड़े से कम हो सकती है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अगर हालात नहीं बदले तो अगले 11 महीनों में पांच साल से कम उम्र के करीब 71 हजार बच्चे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं।

गाज़ा की पूरी 21 लाख आबादी लंबे समय से खाद्य संकट का सामना कर रही है, जिसमें करीब पांच लाख लोग कुपोषण, भुखमरी, बीमारी और मौत की स्थिति में हैं। यह दुनिया के सबसे गंभीर भूख संकटों में से एक है, जो इस समय सामने आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि फिलिस्तीनी आंदोलन हमास द्वारा युद्ध विराम को बढ़ाने की अमेरिकी योजना को अस्वीकार किये जाने के बाद 18 मार्च को, इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमले फिर से शुरू कर दिए।

Next Post

सुरक्षा प्रमुख की मौत की खबरों के बीच लीबिया के त्रिपोली में हिंसक झड़प

Tue May 13 , 2025
त्रिपोली, 13 मई (वार्ता) लीबिया की राजधानी त्रिपोली में सोमवार को प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। रिपोर्टों के अनुसार, ये झड़पें राष्ट्रपति परिषद से संबद्ध स्थिरता सहायता विभाग के प्रमुख अब्दुल-गनी अल-किकली उर्फ ​​गनीवा की मौत की सूचना के बाद शुरू हुयी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, […]

You May Like