छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज की मेस में गंदगी और कीड़े, संचालक को नोटिस जारी

छिंदवाड़ा. मेडिकल कॉलेज में संचालित हो रही मेस में अत्यधिक गंदगी, काकरोच सहित अन्य कीड़े होने और कर्मचारियों द्वारा गुटखा खाकर गंदगी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मेस संचालक के खिलाफ नोटिस जारी किया हे. प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गोपेश मिश्रा एवं रूपराम सनोडिया द्वारा आज मेडिकल कॉलेज में संचालित मेस का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वॉयस हॉस्टल और गर्ल्स हॉस्टल में संचालित मेस का निरीक्षण किया गया। मेस रघुवीर मेस एण्ड केटर्स के द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका मेडिकल कॉलेज छिंदवाडा के साथ टेंडर है। निरीक्षण के दौरान मेस संचालन में खाना बनाने के क्षेत्र में अत्याधिक गंदगी, भंडार करने के स्थान पर काकरोच एवं अन्य कीड़ें आदि की उपस्थिति, कर्मचारियों के द्वारा गुटखा पान मसाला खाया जाना, स्वच्छता में भारी कमी साथ ही वेस्ट मटेरियल का समय पर नहीं उठाया जाना एवं अन्य दस्तावेजों संबंधित अनियमितताएँ पायी गई। निरीक्षण के दौरान तत्काल ही संचालक द्वारा साफ-सफाई करवाई गई एवं भंडारण में सुधार किया गया। कार्यवाही के दौरान बनी हुई दाल, सब्जी, चावल, रोटी, पकाने के लिये भंडार की गई तुअर दाल, उड़द दाल, गेंहू का आटा एवं पोहा आदि खाद्य पदार्थों का संग्रहण किया गया। साथ ही मेस क्षेत्र में लगे हुये आरओ वॉटर पानी का भी नमूना लिया गया है, क्योंकि छात्र-छात्राएं इसी पानी का उपयोग पीने में करते हैं। निरीक्षण में पाया गया कि हॉस्टल क्षेत्र में अन्य टिफिन सेंटर संचालकों द्वारा भी हॉस्टल क्षेत्र में आकर टिफिन की आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान मातछाया टिफिन सेंटर गुलाबरा से आये हुये टिफिन से भी बनी हुई दाल, सब्जी, चावल, रोटी आदि का नमूना संग्रहण कार्य किया गया। निरीक्षण में रघुवीर मेस एण्ड केटर्स द्वारा की जा रही अनियमितताओं के लिये नोटिस जारी कर जवाब माँगा जा रहा है।

Next Post

विदिशा में पदस्थ पुलिस कर्मी ने सागर मे फांसी लगाई

Thu Jul 17 , 2025
सागर। सागर जिले के मोतीनगर थाना अंतर्गत चंद्रशेखर वार्ड स्थित इतवारी टौरी में किराए के मकान में एक पुलिस कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जो कि विदिशा जिले में पदस्थ थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को शाम को इतवारी टौरी निवासी पुलिस कर्मी […]

You May Like