
सागर। सागर जिले के मोतीनगर थाना अंतर्गत चंद्रशेखर वार्ड स्थित इतवारी टौरी में किराए के मकान में एक पुलिस कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जो कि विदिशा जिले में पदस्थ थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को शाम को इतवारी टौरी निवासी पुलिस कर्मी फारुख खान उम्र 42 वर्ष ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार श्री खान मानसिक रुप से परेशान थे. पुलिस को मिले सुसाइड नोट में भी श्री खान ने मानसिक रुप से परेशान होने का उल्लेख किया है.
