मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में बिगड़ी कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम रुका

शिलॉन्ग, (वार्ता) मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी सुनवाई और आपत्तियों की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी ने मंगलवार को बताया कि जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में यह रोक लगायी गयी है।

उन्होंने प्रभावित मतदाताओं को सलाह दी है कि वे सुनवाई की नयी तारीखों के संबंध में अपने संबंधित बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) या चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के संपर्क में रहें।

यह निलंबन हालांकि शेल्ला, प्यनुरसला और सोहरा विधानसभा क्षेत्रों पर लागू नहीं होगा। सीईओ ने आश्वासन दिया कि स्थिति सामान्य होने पर सभी प्रभावित नागरिकों को अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करने का पूरा अवसर मिलेगा।

मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, पुनरीक्षण से जुड़े नये अपडेट पाने या अन्य जानकारी के लिए नागरिक मुख्य चुनाव अधिकारी, मेघालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्देश देख सकते हैं।

 

Next Post

ट्रम्प का दावा, अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज से हटाये सभी बारूदी सुरंगे

Wed Aug 26 , 2026
वाशिंगटन/तेहरान, (वार्ता) अमेरिका ने घोषणा की है कि उसकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के मुख्य नौवहन मार्ग से सभी समुद्री बारूदी सुरंगों को साफ कर दिया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी ओर कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद खदानों को […]

You May Like