
विदिशा। गुरुवार को ग्यारसपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम नौलास निवासी एक अपनी समस्या को लेकर कलेक्टोरेट परिसर में पिंड भरते हुए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बताया कि जनवरी में वह कुंभ मेले में गए थे इसी दौरान उनके घर पर चोरी हो गई थी। इस चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम पुलिस को भी बता दिया गया है लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी मामले को लेकर वह कलेक्टोरेट पहुंचे और एसपी रोहित काशवानी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया. ग्राम नौलास निवासी रमेश कुमार किरार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान करने गया था. इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उनके घर में घुसकर करीब 40000 की चोरी कर ली थी, जिसकी शिकायत उन्होंने ग्यारसपुर थाने में दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि जब वह इस मामले की जानकारी लेने के लिए ग्यारसपुर थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए करीब चार-पांच घंटे तक बैठाकर रखा और कोई करवाई न करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी रोहित काशवानी ने तुरंत ही ग्यारसपुर थाना प्रभारी से इस संबंध में चर्चा की और चोरी के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने रमेश किरार से कहा कि आप ग्यारसपुर थाने पर जाएं और अगर कोई सुनवाई नहीं होती है तो मेरे नंबर पर मुझसे बात करें.
