भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव परिणाम घोषित, सुनील जैनाविन मंत्री बने, कार्यकारिणी में सोनू भाभा को सर्वाधिक मत

भोपाल। चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर गोविंद गोयल विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर आदित्य मन्या, अरविंद जैन और कमल पंजवानी ने जीत दर्ज की। मंत्री पद पर सुनील जैनाविन को सफलता मिली, जबकि संजीव गेहूं और अजय देवनानी भी निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप सोनी, सह-कोषाध्यक्ष के रूप में गोपाल सोनी तथा अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता चुने गए।

चुनाव अधिकारी पी.सी. कोठारी एडवोकेट एवं पर्यवेक्षक वैभव चौधरी एडवोकेट की टीम ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए पूरी रात मतगणना चली, जिसमें वात्सायन जैन और सोनू भाभा को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए।

कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित अन्य सदस्यों में अनिल मिश्रा, आयुष मोदी, मनोज साहू, अखिलेश मित्तल, दर्शन गर्ग, सुलभ मित्तल, सुनील पंजाबी, आदित्य सिंघई, सुशील बाफना, दिनेश बत्रा, अनुराग पवैया, नवीन अग्रवाल, सचिन जैन, स्मिथ जैन, राजेश गुप्ता, कमल भंडारी, अमित कुमार जैन (सीएस), सचिन संगतानी, अनिल चुग, रामेश्वर अग्रवाल, विकास जैन गोधा, मनोज नागरानी और जवाहर कोटवानी शामिल हैं।

चुनाव अधिकारी ने प्रशासन, व्यापारियों और अधिवक्ताओं की टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही व्यापारिक समुदाय में उत्साह का माहौल देखा गया।

Next Post

गिरगांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Tue Feb 3 , 2026
ग्वालियर। गिरगांव स्थित लोढ़ी माता मंदिर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कथा से पूर्व प्रातः काल की बेला में मंगलकलश एवं श्रीमद्भागवत पुराण पोथी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने शोभायात्रा में भाग लिया। महिलाओं ने पीली […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।