रिमझिम फुहारों से तरबतर हुआ शहर, दिन चढ़ने के बाद भी बादलों की ओट में छिपे सूर्य देव

जबलपुर: मानसून की मेहरबानी से आज सुबह से ही शहर का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। तड़के से शुरू हुआ रिमझिम बारिश और हल्की फुहारों का दौर रुक-रुक कर जारी है। दोपहर चढ़ गया है, लेकिन आसमान में डेरा जमाए काले बादलों के कारण आज सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके हैं।

इस झमाझम और खुशनुमा मौसम ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से पूरी तरह राहत दी है, वहीं जनजीवन की रफ्तार को थोड़ा धीमा कर दिया है।ठंडी हवाओं और लगातार फुहारों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से लोग घरों में ही दुबके हैं। जरूरी काम पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं।

Next Post

फोटोग्राफर पर चाकू से जानलेवा हमला

Thu Jul 2 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत डीबी क्लब के सामने शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर एक शातिर बदमाश ने बाइक सवार फोटोग्राफर का रास्ता रोका और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, न्यू कछियाना घमापुर निवासी सुनील गोटिया (40) पेशे […]

You May Like