
राजगढ़। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलो में 4 आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 07 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. बीते 10 अक्टूबर की शाम जिला अस्पताल राजगढ़ से फरियादी कन्हैया लाल पिता नाथू लाल गुर्जर निवासी गागोरनी की बाईक एमपी 39 एमएन 5502 के चोरी हुई. मामले में 12 नवंबर को आरोपी विशाल भील पिता प्रकाश भूल उम्र 20 साल निवासी ग्राम घोडाखेडा (माना) थाना मनोहर थाना, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया. आरोपी एवं साथी कमल वर्मा से कुल 06 बाईक बरामद की गई. इसी प्रकार 25 फरवरी की शाम जिला अस्पताल से फरियादी मांगीलाल यादव पिता रामसिंह उम्र 36 साल निवासी झोरदा थाना चाचौड़ा की एचएफ डीलक्स बाईक चोरी हो गई. पुलिस ने आरोपी पहलवान सिंह निवासी पुरापाड़ल्या को अपराध क्रमांक 122/26, धारा 303(2) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया. आरोपी पहलवान से पूछताछ कर मेमो लेख किया एवं साथी आरोपी घनश्याम तंवर से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई.
