जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत पिसनहारी की मढिय़ा स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के अंदर एक फल व्यापारी ने महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बेलखेड़ा निवासी 33 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पिसनहारी की मढिय़ा में सब्जी की दुकान लगाती है जहां पर विकास साहू पिता कैलाश साहू 23 वर्षीय निवासी चंदन कॉलोनी संजीवनी नगर का फल की दुकान लगता है।
सुलभ कॉम्पलेक्स में विकास ने डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद लगातार उसे धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने विरोध किया उसे बदनाम करने की धमकी दी। जिसके बाद अब उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित विकास साहू के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
