राजमाता विजयाराजे सिंधिया को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा का संकल्प

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा नया बस स्टैंड पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। वातावरण “राजमाता अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर जनकल्याण के कार्यों में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।

नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि राजमाता सिंधिया नारी सशक्तिकरण की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

Next Post

एस के मैनेजमेंट फैकल्टी डॉ.अनुराग सिंह परिहार को  पीएच.डी.प्रदान की गई

Mon Oct 13 , 2025
सतना: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के तेरहवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर एकेएस के मैनेजमेंट फैकल्टी डॉ.अनुराग सिंह परिहार को वाणिज्य विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी प्रदान की गई।यह उपाधि मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगू भाई पटेल द्वारा उनके करकमलों से प्रदान की गई। […]

You May Like