शिवपुरी में शीतलहर, फसलों के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

शिवपुरी: शिवपुरी में तेज शीतलहर चलने से जिले में ठंड की समस्या बढ़ गई है जिसमें रबी फसलें जैसे-मसूर, सरसों, चना, तुअर एवं सब्जी फसलों में पाला पड़ने की संभावना है। कृषि विभाग द्वारा पाला से बचाव हेतु किसानों को सलाह दी गई है। जब वायुमंडल का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 0 डिग्री सेल्सियस या इसके नीचे चला जाता है एवं जिसकी वजह से पौधों की कोशिकाओं के अंदर और ऊपर मौजूद पानी जम जाता है तो पाला पड़ने लगता है।

पाले से फसलों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे है। बैक्टीरिया जनित एवं फफूंद जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए बचाव के उपाय बताए हैं जैसे खेत के चारों ओर धुआं कर पाले के प्रभाव को कम किया जा सकता है। रात में पाला पड़ने की संभावना हो तब खेत में बोर के ताजे पानी से हल्की सिंचाई करनी चाहिये सिंचाई करने से 0.5-2 डिग्री सेल्सियस तक मिटटी का तापमान बढ़ जाता है। जिस खेत में नर्सरी लगायी गयी है वहां उसे प्लास्टिक या धान के पुलाव द्वारा ढककर पाले से बचाया जा सकता है।

Next Post

शिवपुरी में 3 बच्चों को बनाया बंधक, गलत हरकत का प्रयास

Sat Jan 3 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक पीड़ित परिवार शिकायत लेकर पहुंचा कि गांव के रहने वाले एक युवक ने हमारे स्कूल जाते हुए तीनों बच्चों को बहला फुसलाते हुए अपने साथ अपने खेत पर ले जाकर बंधक बनाकर रख लिया और उनके साथ गलत काम करने की […]

You May Like