
रीवा। जिले में गेंहू की खरीदी तमाम अव्यवस्थाओ के बीच शुरू है. उठाव न होने से कृषि उपज मंडी करहिया में पैर रखने तक की जगह नही है. चारो तरफ गेंहू रखा हुआ है. वही दोपहर तक वारदाना न पहुंचने के कारण गेंहू की खरीदी शुरू नही हो पाई.
चिलचिलाती धूप में किसान परेशान हो रहे है, कोई देखने वाला नही है. उठाव न होने से सबसे ज्यादा दिक्कत जा रही है और केन्द्रो में वारदाना नही पहुंच रहा है. खरीदी को लेकर लापरवाही बरती जा रही है तो दूसरी तरफ किसानो के बैठने तक की व्यवस्था नही की गई है. चिलचिलाती धूप में किसान भटकते रहते है. रीवा समर्थन मूल्य मे गेहू कि खरीदी कृषि उपज मंडी प्रांगण मे वारदाने ना होने के कारण शुरू नही हो पायी दुर्भाग्य पूर्ण. समर्थन मूल्य के गेहू की खरीदी कि समस्याओ से जूझ रहे किसान भीषण गर्मी मे जहा उठाव ना होने से सेट भरे हुए है वही अब बारदानो की कमी से सुबह से खरीदी नही हो पायी दोपहर तक वारदाने नही पहुच पाये किसान इन्तजार करते रहे।
