अनुपस्थित रहने वाले डाक्टरों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: कमिश्नर

रीवा:रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने संजय गांधी चिकित्सालय एवं अन्य चिकित्सालयों में बढ़ती लापरवाही एवं आकस्मिक घटनाओं को देखते हुए सोमवार को बैठक ली.कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रियंक शर्मा एवं मेडिकल कालेज के प्रभारी डीन डॉ मनोज इंदुरकर के साथ बैठक कर संजय गांधी चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों में मरीजों के उपचार के लिए उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए.

कमिश्नर ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले एवं स्थानीय मरीजों का समुचित और बेहतर इलाज सभी चिकित्सालयों में सुनिश्चित किया जाए. मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए बेडशीट, कंबल एवं गद्दे साफ-सुथरे रखे जाएं.. चिकित्सालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाती रहे. सभी डॉक्टर अपने ड्यूटी टाइम पर उपस्थित रहें. ड्यूटी टाइम से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. कमिश्नर ने कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध प्रभावशील कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी.

Next Post

भोपाल में सीलिंग विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असली मतलब क्या?

Tue Sep 8 , 2026
भोपाल: रिहायशी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीलिंग कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर कोर्ट के आदेश का वास्तविक दायरा क्या है और नगर निगम की कार्रवाई कितनी वैध है? इन्हीं सवालों को लेकर हमने कानूनी विशेषज्ञों से बात […]

You May Like

मनोरंजन