नयी दिल्ली 09 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरूवार को गुजरात की तीन दिन की यात्रा पा जायेंगी और इस दौरान वह सोमनाथ मंदिर में दर्शन तथा आरती में शामिल होंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां बताया कि श्रीमती मुर्मु गुरूवार शाम राजकोट पहुंचेंगी। शुक्रवार को वह सोमनाथ मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। उसी दिन वह गिर राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगी और सासन गिर में स्थानीय आदिवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगी।
यात्रा के अंतिम दिन श्रीमती मुर्मु द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। उसी दिन वह अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
Next Post
पश्चिम बंगाल में तालिबानी मानसिकता वाली सरकार : भाजपा
Wed Oct 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में राजनीतिक हिंसा को संस्थागत, सामान्य और वैध बना दिया गया है और जन प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय […]

You May Like
-
1 year ago
फोटो-वीडियो को लेकर चाकूबाजी, युवक घायल
-
1 year ago
ओले गिरे, बरसे बदरा
