
ब्यावरा। संत शिरोमणी नामदेवजी महाराज जयंती महोत्सव नगर में देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर भक्तिभाव के साथ मनाया गया.
नामदेव समाज विकास परिषद के तत्वावधान में संत शिरोमणी श्री श्री 1008 नामदेवजी महाराज जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला से ढोल-ढमाके, जयकारों के साथ चल समारोह प्रारंभ हुआ जो पीपल चौराहा, मैन मार्केट, जगात चौक से होते हुए सिविल अस्पताल रोड स्थित गंगा मंदिर पहुंचा जहां पूजा-अर्चना, महाआरती की गई. खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया. गंगा मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा डा. मुकेश मारु के नेतृत्व में समाज बंधुओं का स्वागत किया गया.
स्थान-स्थान पर हुआ स्वागत
अग्रवाल समाज की और से शुभम भोजनालय के यहां, हरिओम जनरल स्टोर्स पर दीपक नामदेव, राजू चौरसिया, गोपाल बड़ोने, रमेशचंद्र नामदेव, पवन नामदेव कपड़े वाले, पंकज सोनी, एडव्होकेट प्रवीण नामदेव, संजय अग्रवाल, गोपाल बादशाह, पार्षद पूजा बड़ोने, रवि बड़ोने, ब्रजमोहन शर्मा, मनोज भारद्धाज, हरिओम कुशवाह के द्वारा पुष्पवर्षा, स्वल्पाहार द्वारा स्वागत किया गया.
समाज अध्यक्ष कैलाश नामदेव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष राधाकृष्ण बड़ोने, रमेशचंद्र नामदेव, गौरीशंकर नामदेव, मोहनलाल टेलर, जगदीश नामदेव, श्याम सुंदर, सत्यनारायण, पुरुषोत्तम, मांगीलाल, रामबाबू, पवन, गब्बर, ओमप्रकाश, विष्णु बड़ोने, बापूलाल, जगन्नाथ, गोपाल, राजेन्द्र, घनश्याम, हरिओम, महेन्द्र, मांगीलाल सराई, लोकेश, राजेश, दीपेश, भागेश, हरिओम, देवेन्द्र, आसु, अमित, ओमप्रकाश, शैलेन्द्र सहित बड़ी समाज के पुरुष, युवा, बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित रहे.
