फोटोग्राफर पर चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत डीबी क्लब के सामने शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर एक शातिर बदमाश ने बाइक सवार फोटोग्राफर का रास्ता रोका और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, न्यू कछियाना घमापुर निवासी सुनील गोटिया (40) पेशे से फोटोग्राफर हैं। बीती रात करीब 8:30 बजे वह अपने दोस्त मनीष नामदेव के साथ उसकी पैशन बाइक पर पीछे बैठकर पचपेढ़ी सिविल लाइंस में फोटोग्राफी के काम से जा रहे थे।

सुनील और मनीष जैसे ही मंगल पराग मैदान की तरफ से होते हुए मेन रोड डीबी क्लब के सामने पहुंचे, तभी चुंगी की तरफ से मोटर साइकिल पर शिवा उर्फ विजय रघुवंशी नाम का बदमाश आया। शिवा ने सुनील की बाइक के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उन्हें जबरन रोक लिया। वह पुरानी रंजिश को लेकर चीखते हुए बोला तुमने पहले शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मना क्यों किया था? इतना कहते ही आरोपी शिवा ने जान से मारने की नीयत से सीधे सुनील की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

Next Post

पहली ही बारिश में उखड़ा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे? सोशल मीडिया पर गड्ढों के वीडियो वायरल

Thu Jul 2 , 2026
नई दिल्ली: करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पहली ही बारिश के बाद चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है […]

You May Like