नुसरत भरूचा की सोलो परफॉर्मेंस ने जीता फराह खान का दिल

फराह खान ने नुसरत भरूचा की फिल्म ‘अकेली’ में सोलो परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरी फिल्म में अकेले स्क्रीन संभालना आसान नहीं होता।

बॉलीवुड में जब किसी कलाकार की मेहनत और टैलेंट की सराहना इंडस्ट्री के सीनियर फिल्ममेकर्स करें, तो वह पल खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने अभिनेत्री नुसरत भरूचा की जमकर तारीफ की। फराह खान ने नुसरत की फिल्म ‘अकेली’ देखने के बाद उनकी परफॉर्मेंस को इतना दमदार बताया कि मजाकिया अंदाज में कह दिया कि फिल्म देखते वक्त उनका ब्लड प्रेशर तक बढ़ गया।

दरअसल, फराह खान इन दिनों अपने चर्चित व्लॉग ‘द फराह खान शो’ के जरिए अलग-अलग सेलेब्रिटीज के घर पहुंच रही हैं। इसी सिलसिले में वह नुसरत भरूचा के घर भी पहुंचीं। इस दौरान फराह ने नुसरत के साथ किचन में वक्त बिताया, जहां एक्ट्रेस ने उनके लिए खास डिश ‘मटन उप्पु करी’ बनाई। फराह ने नुसरत भरूचा की कुकिंग स्किल्स और उनके सादगी भरे स्वभाव की भी खुलकर तारीफ की और कहा कि उनमें एक घरेलूपन है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

Next Post

कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू

Sun Jan 11 , 2026
इंदौर:भागीरथपुरा में जहरीले पानी से मौत और हजारों लोगों के बीमार होने पर आज बड़ा गणपति से राजबाड़ा अहिल्या प्रतिमा तक न्याय यात्रा निकाली जा रही है। उक्त यात्रा में जनता हाथो में भागीरथपुरा के पीड़ितों को न्याय और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव का इस्तीफा मांगने वाली […]

You May Like