टाटा पावर और केप्पल मिलकर चेन्नई के इनटेलियन पार्क में लागू करेंगे कूलिंग-एज-ए-सर्विस समाधान

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) बिजली कंपनी टाटा पावर ने चेन्नई के इनटेलियन पार्क में कूलिंग-एज-ए-सर्विस समाधान लागू करने के लिए केप्पल लिमिटेड के इंफ्रास्ट्रक्चर डिविजन के साथ हाथ मिलाया है। टाटा पावर अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा पावर ट्रे़डिंग कंपनी लिमिटेड (टीपीटीसीएल) के जरिये यह समाधान लागू करेगी। इनटेलियन पार्क का स्वामित्व इंफोपार्क प्रोपर्टीज लिमिटेड के पास है जो टाटा रियलटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) की इकाई है। यह 25.27 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) और गैर-सेज दोनों शामिल हैं। यह तारामणि के आईटी कॉरिडोर में रणनीतिक रूप से स्थित है।

यह परियोजना 12,100 टीआर (टन रेफ्रिजरेशन) की कुल स्थापित क्षमता के साथ अक्टूबर 2026 में शुरू होगी और अनुबंध की अवधि 15 साल होगी। यह समाधान के लागू होने से इनटेलियन पार्क की कुल ऊर्जा खपत में लगभग 20 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है। टाटा पावर की गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस समाधान का मुख्य केंद्र एक एआई और एमएल आधारित ऑपरेशन नर्व सेंटर है जिसे केप्पल द्वारा पेटेंट किया गया है। यह रियल-टाइम निगरानी, विश्लेषण और डायनेमिक प्रदर्शन अनुकूलन के जरिये दक्षता, विश्वसनीयता और स्थिरता को बढ़ाता है। इनटेलियन पार्क को पहले में पहले से ही टाटा पावर हरित ऊर्जा की आपूर्ति करता है। कूलिंग-एज-ए-सर्विस से जुड़ने से इसका एकीकृत, कम-कार्बन वाला ऊर्जा पारितंत्र और मजबूत होगा। भविष्य में इस साझेदारी के हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग सिस्टम के व्यापक हिस्सों तक बढ़ने की उम्मीद है।

टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा, “इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान के तहत देश का वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र तेजी से बढ़ती ऊर्जा मांग का स्रोत बन रहा है, जो बढ़ती कूलिंग आवश्यकताओं से प्रेरित है। टाटा पावर अपनी विशेषज्ञता और कूलिंग-एज-ए-सर्विस जैसे नवाचारी मॉडल का उपयोग करके बड़े पैमाने पर कुशल और कम-कार्बन वाली कूलिंग प्रदान कर रहा है।” टीआरआईएल अगले पांच साल में अपने पोर्टफोलियो को लगभग तीन करोड़ वर्ग फुट तक बढ़ाने और साल 2045 तक नेट-ज़ीरो लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। टाटा पावर और केप्पल अपनी पूरक ऊर्जा क्षमताओं के साथ इस यात्रा में सहयोग करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।

.....

Next Post

सामंजस्य: सिंधिया, नरेन्द्र और संघ के बीच बंट गए प्राधिकरण 

Thu Apr 30 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे। करीब छह वर्ष से खाली पड़े ग्वालियर के तीनों प्राधिकरण अब भरे जा चुके हैं। शिवराज के साढ़े तीन और मोहन यादव के ढाई बरस के कार्यकाल में इन प्राधिकरणों में सिर्फ इस वजह से नियुक्तियां नहीं हो रही थीं क्योंकि प्रदेश की सत्ता वीथिकाओं […]

You May Like

मनोरंजन