नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के बावजूद इस्पात, एल्युमीनियम और तांबे पर अमेरिका में आयात शुल्क 50 प्रतिशत के ऊंचे स्तर पर बना रहेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को अंतरिम व्यापार समझौते के संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में बताया कि अमेरिका इस्पात, एल्यूमीनियम और तांबे को अमेरिका अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सेक्टर मानता है। भारत ही नहीं, अन्य देशों के लिए भी इन तीनों धातुओं के आयात पर वहां 50 प्रतिशत आयात शुल्क है। अंतरिम व्यापार समझौते के तहत ज्यादातर भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में आयात शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जायेगा। साथ ही, कई उत्पादों पर आयात शुल्क शून्य किया जायेगा।
Next Post
अमेरिका से हार्ले डेविडसन बाइक का शून्य शुल्क पर हो सकेगा आयात
Sat Feb 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते से भारत में हार्ले डेविडसन की की बाइकें और अमेरिकी कंपनियों की लग्जरी कारें सस्ती होंगी। समझौते के जानकार सूत्रों ने बताया कि भारत अमेरिकी कंपनियों की 1,500 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिलों पर सीमा शुल्क घटाकर शून्य करेगा। […]

You May Like
-
6 hours ago
कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान
-
1 year ago
कलेक्टर मैहर पहुंची सुलखमां
-
9 months ago
वाशिंगटन में दो इजरायली दूतावास कर्मियों की हत्या
