अमेरिका से हार्ले डेविडसन बाइक का शून्य शुल्क पर हो सकेगा आयात

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते से भारत में हार्ले डेविडसन की की बाइकें और अमेरिकी कंपनियों की लग्जरी कारें सस्ती होंगी। समझौते के जानकार सूत्रों ने बताया कि भारत अमेरिकी कंपनियों की 1,500 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिलों पर सीमा शुल्क घटाकर शून्य करेगा। इसके अलावा 2,500 सीसी से ऊपर की डीजल कारों और 3,000 सीसी से ऊपर की पेट्रोल कारों पर भी सीमा शुल्क में कटौती की जायेगी। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनियों में सिर्फ हार्ले डेविडसन की बाइकें ही इस श्रेणी में हैं जिन्हें इसका लाभ मिल सकेगा।

भारत का अमेरिका से मोटरसाइकिलों का आयात काफी कम है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 84.36 प्रतिशत बढ़कर 50.9 लाख डॉलर रहा था। भारत और अमेरिका में अंतरिम व्यापार समझौते पर दोनों देशों में शनिवार को संयुक्त बयान जारी किये। इसके तहत अमेरिका में ज्यादातर भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जायेगा। साथ ही अमेरिका कई उत्पादों पर आयात शुल्क शून्य करेगा। वहीं, भारत भी अमेरिकी उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती करेगा और कई उत्पादों पर शुल्क शून्य करेगा।

Next Post

रिलायंस ने ऑस्ट्रेलियाई बेवरेज कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी

Sat Feb 7 , 2026
बेंगलुरु, 07 फरवरी (वार्ता) रिलायंस समूह की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (आरसीपीएल) ने स्थानीय गुडनेस ग्रुप ग्लोबल में बहुतायत हिस्सेदारी खरीदकर ऑस्ट्रेलिया के बेवरेज बाजार में कदम रखा है। आरसीपीएल ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह गुडनेस समूह के स्वास्थ्यवर्धक पेय ब्रांड नेक्सबा और ऑस्ट्रेलिया […]

You May Like