दिल्ली हाट में लगी भीषण आग, चपेट में आए 30 स्टॉल

नयी दिल्‍ली 30 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण दिल्ली स्थित प्रसिद्ध दिल्ली हाट मार्केट में बुधवार रात भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर 30 स्‍टॉल जल कर खाक हो गए। आग में हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि रात 8:55 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद घटनास्थल पर 13 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। इस आग की चपेट में आकर 30 स्‍टॉल पूरी तरह राख हो गए।

गौरतलब है कि दिल्ली हाट एक लोकप्रिय हस्तशिल्प बाजार और अपने विविध भोजन स्टाल के लिए जाना जाता है।

इस बीच दिल्‍ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्‍ली हाट में लगी आग की जानकारी अपने एक्‍स हैंडल पर शेयर की। उन्‍होंने पोस्‍ट किया,“दिल्ली हाट में आग को काबू कर लिया गया है। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग और प्रशासन घटना स्थल पर मौजूद हैं। मैं दिल्ली हाट जा रहा हूं।”

Next Post

झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में - शिवराज

Wed Apr 30 , 2025
भोपाल, 30 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में जाति के आधार पर जनगणना कराने के केंद्र सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए आज कहा कि ऐसा होने पर सभी वर्गों का विकास होगा, लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस का कार्य सिर्फ झूठ बोलना और भ्रम […]

You May Like